Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या एकता दौड़ में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयघोष से गूंजा परिवेश

एकता दौड़ में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयघोष से गूंजा परिवेश

0

◆ राष्ट्र की अखंडता के प्रतीक थे सरदार पटेल : भूपेन्द्र चौधरी


◆  नंसा बाजार से केशरुआ मोड़ तक गोसाईगंज विधानसभा में भाजपा ने एकता दौड़ का किया आयोजन


अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित एकता दौड़ देशभक्ति और एकता के संदेश के साथ ऐतिहासिक बन गई। दौड़ का नंसा बाजार से शुरुआत होने के बाद केशरुआ चौराहे पर समापन हुआ, जहां विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। जिसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने सम्बोधित किया। तिरंगा दौड़ में हजारों युवक शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोगो के द्वारा किए गये भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के उद्घोष ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। दौड़ का विभिन्न जगहों पर स्थानीय लोगो ने स्वागत किया।



                  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्र की अखंडता के प्रतीक थे। उन्होंने रियासतों को जोड़कर एक भारत का निर्माण किया, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी एकता के विचार को नये भारत की आधारशिला बना रहे हैं। हर नागरिक को एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। जब युवा देश के प्रति समर्पित होकर दौड़ते हैं, तो यह केवल खेल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान बन जाता है। लौहपुरुष सरदार पटेल का आदर्श हमें संगठित और सशक्त भारत की प्रेरणा देता है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अयोध्या की धरती हमेशा एकता और संस्कृति का केंद्र रही है। इस दौड़ ने साबित किया है कि भाजपा केवल राजनीति नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और एकता का संदेश फैलाने वाला संगठन है। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है, सरदार पटेल की एकता की मशाल को आगे बढ़ाएं। यह दौड़ युवाओं के मन में देशभक्ति और सामाजिक समरसता की भावना को प्रज्वलित करती है। मौके पर प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी जायसवाल शोभनाथ वर्मा, अवधेश पाण्डेय बादल, कमलाशंकर पाण्डेय, राघवेन्द्र पाण्डेय, फयाराम वर्मा, दिनेश वर्मा, कपिलदेव वर्मा, अशोक वर्मा राजेश वर्मा, मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version