Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर रबी फसलों हेतु अनुदानित बीज उपलब्ध, किसान उठाए लाभ—जिलाधिकारी

रबी फसलों हेतु अनुदानित बीज उपलब्ध, किसान उठाए लाभ—जिलाधिकारी

0

अंबेडकर नगर। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने रबी सीजन के लिए जनपद में बीज और उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडारों पर चना, मटर, मसूर, राई/सरसों एवं गेहूं के बीज अनुदान पर उपलब्ध हैं।

किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से गन्ने के साथ सरसों और मसूर की सहफसली खेती को बढ़ावा देने हेतु सरसों का चार किग्रा प्रति हेक्टेयर और मसूर का आठ किग्रा प्रति हेक्टेयर बीज निःशुल्क वितरित किया जा रहा है। जिले में सरसों के 2070 मिनीकिट और चना के 400 मिनीकिट अभी उपलब्ध हैं।

गेहूं, चना, मटर, मसूर व सरसों के अनुदानित दरों की जानकारी देते हुए डीएम ने कहा कि किसान पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर पर्ची प्राप्त करें तथा पर्ची पर अंकित किसान अंशराशि जमा कर बीज प्राप्त करें।

उर्वरकों की उपलब्धता पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में यूरिया व फास्फेटिक उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उर्वरक संबंधी शिकायतों के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित है।

उन्होंने कहा कि बीज वितरण की प्रक्रिया को लाइन मुक्त करने हेतु कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई है। किसानों से अपील की गई कि वे मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाएं, उर्वरकों का संतुलित उपयोग करें और खाद बीज खरीदते समय तौल व रसीद अवश्य लें। घाटतौली पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version