Tuesday, September 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसार्वजनिक रास्ते को बंद करने से ग्राम वासियों में उठा आक्रोश

सार्वजनिक रास्ते को बंद करने से ग्राम वासियों में उठा आक्रोश

आलापुर अंबेडकर नगर। विकास खण्ड जहांगीर गंज के खरूवांव मे सार्वजनिक रास्ते पर कुछ लोगो द्वारा अतिक्रमण करके रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। जबकि उक्त रास्ते पर ग्राम पंचायत द्वारा वर्षो पूर्व खडंजा भी लगाया गया है। जिसकी निशानदेही अभी भी मौके पर मौजूद है। सार्वजनिक रास्ते पर अवरोध उत्पन्न हो जाने के कारण ग्राम वासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी शिकायत गांव के लोगो ने डीएम , एस पी, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी से भी की गई थी। योगेन्द्र वर्मा, श्यामलाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि उक्त लोगो को रास्ता खोलने कहा जाता है तो वह मारपीट पर अमादा हो जाते हैं। उपजिलाधिकारी आलापुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है लेखपाल को तुरन्त जांच का आदेश दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments