Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या स्वतंत्रता दिवस पर अयोध्या में होगा विविध कार्यक्रमों का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर अयोध्या में होगा विविध कार्यक्रमों का आयोजन

0
ayodhya samachar

अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे 15 अगस्त की सुबह 6 बजे ग्राम स्वावलंबी विद्यालय खादी आश्रम में कताई एवं सर्वधर्म प्रार्थना होगी। सुबह 6:30 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, डाभासेमर से क्रॉस कंट्री रेस निकाली जाएगी। सुबह 8 बजे सभी सरकारी, गैर-सरकारी भवनों, पंचायत भवनों और विद्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान पर चर्चा होगी।

ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, वृक्षारोपण और शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। सुबह 9 बजे मलिन बस्तियों और कुष्ठ आश्रमों में स्वच्छता अभियान चलेगा। 10 बजे अस्पतालों और आश्रमों में फल वितरण व टीवी मरीजों को पोषण किट दी जाएगी। 11 बजे जिला कारागार में बंदियों को फल व मिष्ठान वितरित होंगे।

विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए स्वतंत्रता और विकसित भारत विषय पर निबंध, कविता व लाइव प्रदर्शन, और कक्षा 6 से 8 के लिए काकोरी कांड पर निबंध, पेंटिंग व कविता प्रतियोगिता होगी।

2 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा अभियान-2025” के तहत सभी भवनों और प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण व तिरंगा प्रकाश व्यवस्था होगी। नागरिकों से तिरंगा सम्मानपूर्वक फहराने और झंडा संहिता का पालन करने की अपील की गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version