Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या तिकोनिया पार्क से डीएम कार्यालय तक किसानों की तिरंगा यात्रा, 14 सूत्री...

तिकोनिया पार्क से डीएम कार्यालय तक किसानों की तिरंगा यात्रा, 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा

0

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को किसानों ने तिकोनिया पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक ट्रैक्टर और पैदल मार्च निकालते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। महिला जिला अध्यक्ष सुमन पांडेय, जिलाध्यक्ष डॉ. राम जनम वर्मा, प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दूबे और श्री राम वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित 14 सूत्री मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्रा को सौंपा। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मांग पत्र में प्रमुख बिंदुओं में—अमेरिका द्वारा लगाए गए 25% टैरिफ का विरोध, सभी फसलों की एमएसपी को गारंटी कानून बनाने, किसानों के सभी कर्ज माफ करने, ₹10,000 प्रतिमाह पेंशन (विधवा, वृद्धा, विकलांग), 10 साल पुराने ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध हटाने, प्राथमिक विद्यालय बंद करने की नीति समाप्त करने, गन्ना मूल्य ₹500 प्रति क्विंटल तय करने, बिजली आपूर्ति बढ़ाने, जंगली और छुट्टा जानवरों से फसल बचाने और पुलिस की ड्यूटी 24 घंटे से घटाकर 8 घंटे करने जैसी मांगें शामिल रहीं।

इसके साथ ही रूदौली तहसील के ग्राम जरायर खुर्द के राजकीय नलकूप भूमि पर अतिक्रमण हटाने, गलत आख्या देने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही और किसानों की समस्याओं पर ईमानदार स्थल जांच की भी मांग की गई। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में सुरक्षित भूमि खाली न हुई तो बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version