Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राष्ट्रीय पर्व बढ़ाते हैं देशभक्ति का जोश, तिरंगे के रंग से जुड़ा...

राष्ट्रीय पर्व बढ़ाते हैं देशभक्ति का जोश, तिरंगे के रंग से जुड़ा है ‘देश-प्रेम हार्मोन’

0

अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व न सिर्फ देशभक्ति की भावना जगाते हैं, बल्कि हमारे मस्तिष्क में ऐसे हार्मोन का स्राव भी बढ़ा देते हैं, जो खुशी, उत्साह और एकजुटता का एहसास कराते हैं। जिला चिकित्सालय के मनोपरामर्शदाता डॉ. आलोक मनदर्शन के अनुसार, यह एक तरह का देशभक्ति-आवेग (Patriotic Spirit) है, जो राष्ट्रीय पर्व आने से पहले से शुरू होकर कई दिनों बाद तक बना रहता है।


डा आलोक मनदर्शन
मनो परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय अयोध्या

डॉ. मनदर्शन ने बताया कि बचपन में स्कूल के दिनों में हुई राष्ट्रीय पर्व की तैयारियां — जैसे देशभक्ति गीत, नाटक, भाषण — हमारे दिमाग में फ़्लैश-बैक की तरह लौट आती हैं और रोमांच पैदा करती हैं। इस दौरान मस्तिष्क में सेरोटोनिन और डोपामिन जैसे फील गुड हार्मोन, एंडोर्फिन (जो उत्साह और जुनून बढ़ाता है) और ऑक्सीटोसिन (जो एकता और अपनापन बढ़ाता है) अधिक सक्रिय हो जाते हैं।

राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान भी इन हार्मोन के स्राव को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि इन दिनों हर वर्ग के लोग एक जैसी भावना और जोश में दिखाई देते हैं, और सामाजिक-व्यक्तिगत भिन्नताएं पीछे छूट जाती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version