Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर हुए विविध कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर हुए विविध कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

0

जहांगीरगंज, अंबेडकर नगर। राजकीय हाई स्कूल जहांगीरगंज में सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में निबंध, क्विज, रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी के निर्देशन में आयोजित समारोह का शुभारंभ राजकीय हाई स्कूल रामगढ़ के प्रधानाचार्य यदुनाथ प्रसाद यादव तथा राजकीय हाई स्कूल जहांगीरगंज के प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव ने मां सरस्वती, सोमनाथ मंदिर, सरदार वल्लभभाई पटेल एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव ने सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुजरात के सौराष्ट्र स्थित प्रभास पाटन में स्थित सोमनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला ज्योतिर्लिंग है। उन्होंने कहा कि मंदिर भारतीय सभ्यता, आस्था और पुनर्निर्माण की अदम्य शक्ति का प्रतीक है।

समारोह में शिक्षक राम जतन वर्मा, प्रदीप कुमार, अजय वर्मा, दीपक सिंह तथा शिक्षिका मयंक राय ने भी अपने विचार रखे।

आयोजित प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन में सत्यम, अनुराग और मीनाक्षी, जबकि क्विज प्रतियोगिता में आकांक्षा, नैन्सी और अनन्या ने स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में अंशिका और अंकिता तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रिया सहाय और आर्या के प्रदर्शन की सराहना की गई। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव के साझा काव्य संग्रह ‘काव्यांगन’, ‘शब्दाम्बर’ और ‘इतनी सी ख्वाहिशें’ का विमोचन भी किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version