Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क सुरक्षा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

सड़क सुरक्षा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन


अंबेडकर नगर। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर की प्राचार्य व संरक्षक  प्रोफेसर शेफाली सिंह  के  मार्गदर्शन में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा के अंतर्गत तीन प्रकार की प्रतियोगिता ,क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न  कराई गई।  क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान  शुभा सिंह, रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर,द्वितीय स्थान  मानसी पांडेय पंडित राम लखन शुक्ल राजकीय राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज आलापुर तथा तृतीय स्थान कुमारी जबीन खान बी.एन.के.बी कॉलेज पी जी कॉलेज अकबरपुर ने प्राप्त किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में निष्ठा मिश्रा रमाबाई राजकीय महिला  पीजी कॉलेज अकबरपुर में प्रथम स्थान,इशिका मिश्रा बी.एन.के.बी. पीजी कॉलेज अकबरपुर ने द्वितीय स्थान तथा मान्या तिवारी रमाबाई राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज अकबरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि  पोस्टर प्रतियोगिता में  जबीन खान बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज अकबरपुर ने प्रथम स्थान,  साक्षी विश्वकर्मा बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज अकबरपुर ने द्वितीय स्थान तथा  मानवी वर्मा रमाबाई राजकीय महिला  पी.जी. कॉलेज अकबरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायकों के रूप में  प्रोफेसर अरुण कांत गौतम,डॉ जे0बी0 सिंह, डॉ मनोज कुमार गुप्ता,डॉ नंदन सिंह, डॉ अखिलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ सीमा यादव, विजयलक्ष्मी, सीता पांडेय,डॉ. सुनीता सिंह डॉ. भानु प्रताप राय तथा  सतीश कुमार उपाध्याय सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों के द्वारा प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अपना असीम योगदान दिया।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा प्रभारी  कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments