◆ मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
अयोध्या। रिकाबगंज क्षेत्र स्थित कमला नेहरू कांग्रेस कार्यालय के पीछे, शिव मंदिर के बगल वांन्या ब्यूटी एंड हेयर सैलून का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने फीता काटकर सैलून का उद्घाटन किया।
सैलून की प्रोपराइटर वान्या ने बताया कि यहां महिलाओं के लिए हेयर कटिंग, ब्यूटी ट्रीटमेंट, मेकअप, स्पा तथा दुल्हन मेकओवर सहित विभिन्न सौंदर्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए ब्रांडेड उत्पादों का उपयोग किया जाएगा।
उद्घाटन अवसर पर पंडित अनुपम तिवारी (मुख्य पुजारी, पुलिस लाइन), जितेश कुमार तुलसियानी, कमल किशोर तुलसियानी, मनीष तुलसियानी, कमला देवी, मदन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने सैलून के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।