Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कात्यायिनी हॉस्पिटल में आईवीएफ/आईयूआई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कात्यायिनी हॉस्पिटल में आईवीएफ/आईयूआई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0

◆ आधुनिक तकनीक से संतानहीन दंपतियों को उपचार व परामर्श की जानकारी


अयोध्या। देवकाली स्थित कात्यायिनी हॉस्पिटल (टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर) में आईवीएफ/आईयूआई से संबंधित निःशुल्क जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संतान प्राप्ति में आ रही समस्याओं और उनके आधुनिक उपचार विकल्पों के बारे में दंपतियों को जानकारी देना था।

इस अवसर पर हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉ. निशी सिंह ने दंपतियों को आईवीएफ और आईयूआई तकनीक के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि ट्यूब ब्लॉक होना, अंडों की कमी, शुक्राणुओं की संख्या कम होना या रिपोर्ट सामान्य होने के बावजूद गर्भधारण न हो पाना जैसी समस्याएं बांझपन के प्रमुख कारण हो सकती हैं। ऐसे मामलों में आधुनिक प्रजनन तकनीकें सहायक साबित हो रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान सफल उपचार के बाद मातृत्व प्राप्त कर चुकी महिलाओं और उनके परिवारों ने अपनी खुशी साझा की। इस मौके पर प्रतीकात्मक रूप से केक काटकर उत्सव मनाया गया और बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए। उपस्थित परिवारों ने हॉस्पिटल के चिकित्सकों और स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।

डॉ. निशी सिंह ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय पर चिकित्सकीय परामर्श को जरूरी बताते हुए कहा कि सही समय पर उपचार से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों में बड़ी संख्या में दंपतियों ने यहां उपचार प्राप्त किया है और अनेक परिवारों को लाभ मिला है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दंपतियों ने भाग लेकर विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version