Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासांसद के नेतृत्व में हुई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की अगुवानी

सांसद के नेतृत्व में हुई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की अगुवानी


अयोध्या। पटना से चलकर बनारस होते हुए वंदेभारत ट्रेन मंगलवार को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर पहुंची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ट्रेन लखनऊ जाएगी। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर सांसद लल्लू सिंह की अगुवाई में अगवानी की गई। सांसद लल्लू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।

                  सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि रामनगरी अयोध्या आने वाले तीर्थयात्रियों को उच्च कोटि की परिवाहन सुविधाएं देने के लिए सरकार कटिबद्ध है। वंदेभारत ट्रेन यात्रियों को अत्याधुनिक तकनीक व सुविधाओं का अहसास करायेगी। बिहार से अयोध्या की दूरी इससे कम समय में तय हो सकेगी। दोनो राज्यों के बीच यह पयर्टन व व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण होगा। लखनऊ व पटना शहर को यह ट्रेन जोड़ने का काम करेगी। रामनगरी अयोध्या दर्शन के लिए बिहार से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन अच्छे विकल्पों में एक होगी। मौके पर महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अभिषेक मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments