Home Uncategorized मोबाइल को लेकर डांट से नाराज युवती ने फांसी लगाकर दी जान

मोबाइल को लेकर डांट से नाराज युवती ने फांसी लगाकर दी जान

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर क्षेत्र के सिपाह गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी सालिका शुक्रवार को करीब तीन बजे अपनी बड़ी बहन कालिका के मोबाइल फोन पर कुछ देख रही थी। इसी दौरान कालिका के पति का फोन आया। बड़ी बहन ने मोबाइल मांगा, लेकिन सालिका ने देने से इंकार कर दिया। इसके बाद कालिका ने मामले की जानकारी माता-पिता को दी।

परिजनों की डांट से नाराज होकर सालिका ने मोबाइल वापस कर दिया और घर के पीछे चली गई। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसका शव घर के पीछे पेड़ की डाल से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। युवती की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। निरीक्षक अजय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version