Tuesday, September 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचौदह कोसी मार्ग की कार्रवाई पर घमासान, पूर्व भाजपा सभासद ने प्रशासन...

चौदह कोसी मार्ग की कार्रवाई पर घमासान, पूर्व भाजपा सभासद ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा


◆ विधायक वेद गुप्ता व पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने किया प्रभावितों से मुलाकात


अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की कार्रवाई को लेकर नाका हनुमानगढ़ी क्षेत्र में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। मकान और दुकान ध्वस्त किए जाने से नाराज पूर्व भाजपा सभासद मुरारी यादव ने प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रभावित परिवारों की ओर से मौके पर टेंट लगाकर धरने की तैयारी की गई है।



पूर्व सभासद का ने बताया कि तीन दिन पहले नजूल के अधिकारी व कर्मचारियों ने सर्वाजनिक एलाउंस किया था। उनका कहना है कि उन्हें बताया गया कि उनके घर का 4 फीट हिस्सा नजूल में आ रहा है। जिसे खाली कर दिया गया। कार्रवाई के दिन रात में 11 बजे पूरा मकान गिरा दिया गया। जब कि पूरा मकान अतिक्रमण में नही आ रहा था। उनका कहना है कि एक तरफा कार्रवाई हुई है, जबकि दोनों तरफ चौड़ीकरण किया जाना था।  जब कि प्रशासन द्वारा केवल सडक के एक ओर ही कार्रवाई की गई है। राजनीतिक के कारण ऐसा हुआ है, हमारे साथ अन्याय हुआ है हमको न्याय चाहिए।

मामले को लेकर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता पहले ही प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कार्रवाई में कुछ हिस्सों को टाले जाने की बात कही थी। मानकों के अनुरूप कार्रवाई किए जाने संबंधी शिकायतों की जांच के लिए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित की है।

इधर, पूर्व सभासद के धरने की तैयारी के बीच समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके आंदोलन को समर्थन देने की बात कही।

चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण को लेकर एक ओर प्रशासन तेजी से काम आगे बढ़ाने में जुटा है, वहीं कार्रवाई से प्रभावित परिवार पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। अब तीन सदस्यीय कमेटी की जांच और प्रशासन के साथ प्रस्तावित वार्ता से यह तय होगा कि प्रभावित परिवारों की शिकायतों पर क्या कार्रवाई होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments