Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ध्वजारोहण के साथ आजादी के वीर सपूतों को नमन कर उपज ने...

ध्वजारोहण के साथ आजादी के वीर सपूतों को नमन कर उपज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

0

अंबेडकर नगर।जनपद में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट ने भी झंडारोहण कर 79 वे स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम के साथ मनाया। झंडारोहण के बाद जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता की अध्यक्षता में एक गोष्ठी भी आयोजित की गई। जिसमें पत्रकारों के अलावा अतिथि के रूप में संस्कृत विद्यालय , महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं गायत्री शक्तिपीठ के आचार्य भी मौजूद रहे। गोष्ठी में अतिथि के रूप में मौजूद डॉ राम प्रकाश प्राचार्य राम मूर्ति स्मारक महाविद्यालय, सभापति त्रिपाठी आचार्य शक्तिपीठ एवं उपज जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री अरुण कुमार मिश्रा, एवं जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिपाठी का  संस्कृत एवं गायत्री विद्यालय के आचार्यों एवं पत्रकारों ने माला पहनकर स्वागत भी किया गया। गोष्ठी की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प एवं  दीप प्रज्जित करते की गई। गोष्ठी में आजादी के वीर सपूतों के बलिदानों को याद करते हुए वक्ताओं ने उन पर प्रकाश डाला।बैठक में प्रमुख रूप से संगठन के जिला सचिव अखंड प्रताप सिंह, हरिओम, गिरीश मिश्रा, विनय तिवारी, हिमांशु सोनी, लालमनि पांडे, नरेंद्र, रितेश पांडे, शिक्षक चंद्रबली यादव,बुधराम यादव, बलराम मिश्रा, अजीत कुमार मिश्रा, धीरेंद्र उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version