Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर आजादी के वीर सपूतों को याद करने का दिन है स्वतंत्रता दिवस...

आजादी के वीर सपूतों को याद करने का दिन है स्वतंत्रता दिवस – त्रिभुवन दत्त

0

बसखारी, अंबेडकर नगर। राम अवध स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कसदहां शुक्लबाजार एवं सर्वोदय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहपुर औराँव रामनगर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक, पूर्व सांसद और आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त ने ध्वजारोहण कर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।



विधायक त्रिभुवन दत्त ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था, तब देश के अनेक नौजवानों ने अपनी कुर्बानी दी। यहां तक कि देश की बहनों ने भी हाथों की चूड़ियां तोड़कर तलवार और बंदूक उठा लीं और अंग्रेजों को खदेड़ने का कार्य किया। तब जाकर 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ। लेकिन पूर्ण स्वतंत्रता हमें 26 जनवरी 1950 को मिली।

उन्होंने बताया कि अंग्रेजों ने शर्त रखी थी कि भारत का संविधान बनाकर उन्हें सौंपा जाए। यह देश के लिए बड़ी चुनौती थी। उस समय बड़े-बड़े विद्वानों में से कोई आगे नहीं आया, लेकिन बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने यह जिम्मेदारी ली और 2 साल 11 माह 18 दिन में संविधान बनाकर दिया, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।

उन्होंने कहा कि आज हम 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, लेकिन अभी भी जाति, धर्म और वर्ण के आधार पर समाज बंटा हुआ है, क्योंकि हुक्मरानों ने संविधान को सही दिशा में लागू नहीं किया। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम संविधान के पदचिन्हों पर चलकर एक बेहतर भारत का निर्माण करें।

समारोह का संचालन डॉ. सुरेश कुमार विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर प्रबंधक बदामा देवी, निदेशक अधिवक्ता राहुल दत्त यशवर्धन, प्राचार्या डॉ. रूपवती, डॉ. श्रवण उपाध्याय, डॉ. सुनील प्रजापति, डॉ. पवित्र नारायण तिवारी, डॉ. पंकज मिश्र, डॉ. परमिला वर्मा, सदस्य जिला पंचायत अजीत कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र यादव, सपा नेता रामचंद्र वर्मा, अजय गौतम एडवोकेट, अशोक पांडेय, प्रेम सागर प्रजापति, कृष्ण कुमार पांडेय, संजय शर्मा, मनोज जायसवाल, संजय यादव, रहमुल्ला खां, मायाराम गौतम सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version