◆ स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व नगर पंचायत क्षेत्र में चेयरमैन के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा रही यादगार
बसखारी अंबेडकर नगर। क्षेत्र में 79 वे स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग उत्साहित हैं। सरकारी, अर्द्ध सरकारी, कार्यालयों, विद्यालयों के साथ क्षेत्र के नागरिकों ने अपने-अपने घरों पर झंडा रोहण कर इस राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम के साथ मनाया। स्वतंत्रता दिवस उत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए शासन ,प्रशासन, नेताओं एवं विद्यालयों के द्वारा एक पखवाड़े से ही तिरंगा यात्रा निकाल कर इस राष्ट्रीय पर्व के प्रति लोगों को जागरुक करने का प्रयास जारी रहा।
