Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राम–निषाद राज मिलन’ प्रतिमा का अनावरण

राम–निषाद राज मिलन’ प्रतिमा का अनावरण

0

मंत्री संजय निषाद बोले – “समाज में कोई बड़ा, कोई छोटा


अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या रविवार को एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने सोहावल तहसील के मजनवा ग्राम पंचायत के कुडौली गांव में ‘राम–निषाद राज मिलन’ प्रतिमा का अनावरण किया। समारोह में हजारों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वातावरण जय श्रीराम और निषादराज के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री संजय निषाद ने कहा कि त्रेता युग में भगवान श्रीराम और निषादराज का मिलन सामाजिक समरसता का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि उस युग में न कोई जाति-भेद था, न ऊँच-नीच का भेदभाव। आज हमें उसी भावना को अपनाना चाहिए — समाज में न कोई छोटा है, न कोई बड़ा, सभी समान हैं।

 मंत्री ने कहा कि कुछ लोग आज जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। सच्चा धर्म एकता, प्रेम और सहयोग में निहित है।

डॉ. निषाद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रहे हैं। निषाद समाज को अब सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब किसी से मिलने की जरूरत नहीं ऑनलाइन आवेदन कीजिए और हर सरकारी सुविधा का लाभ लीजिए ।

समारोह के अंत में आयोजन समिति के प्रमुख करुणाकर पांडे उर्फ बब्बू भैया ने मंत्री सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हजारों लोगों ने निषाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर समाजिक एकता और सशक्तिकरण का संदेश दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version