Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रावत मंदिर के महंत की संदिग्ध मौत, मुंह से निकल रहा था...

रावत मंदिर के महंत की संदिग्ध मौत, मुंह से निकल रहा था झाग

0

◆  डीएमएसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में


अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब रावत मंदिर के महंत राममिलन दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महंत को बेहोशी की हालत में श्रीराम चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से संत समाज में शोक और हैरानी का माहौल है।
सूत्रों के अनुसार, महंत के मुंह से झाग निकल रहा था और कमरे में हालात संदिग्ध पाए गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महंत ने मृत्यु से पहले क्या खाया – पिया था। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और महंत के कमरे व रसोईघर से कई नमूने एकत्र किए। डॉक्टरों के अनुसार, महंत के शरीर पर विषाक्त पदार्थ सेवन के लक्षण पाए गए हैं, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।

 घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल टीकाराम पांडेय और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुलिस टीम को मामले की गहन और त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं। महंत राममिलन दास की मौत से रावत मंदिर सहित पूरे संत समाज में शोक की लहर है। कई साधु-संतों ने इसे गहन जांच का विषय बताया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने फिलहाल संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version