Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअविवि के छात्र-छात्राओं ने प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र को चित्र में...

अविवि के छात्र-छात्राओं ने प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र को चित्र में उकेरा


अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के समस्त संस्थानों में भारत अंतरिक्ष सप्ताह मनाया जा रहा है। अवध विश्वविद्यालय के छात्रों ने शनिवार को श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव के तहत फाईन आर्ट्स विभाग में ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पूजन, मां सीता द्वारा पौधा सीचते हुए, राम धनुष तोड़ते, राम लक्ष्मण और सीता मां द्वारा वन भ्रमण, श्री हनुमान और अन्य वानर सेना द्वारा रामसेतु पुल निर्माण जैसे विषयों पर ड्राइंग एवं पेंटिंग चित्रित की। इस प्रतियोगिता में 26 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में फाईन आर्ट्स विभाग के समन्वयक डा. सुरेंद्र मिश्रा व कला संकायाध्यक्ष प्रो0 आशुतोष सिन्हा ने छात्र-छात्राओं का उत्सावर्धन किया। डा. मिश्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा बाद में की जायेगी। उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। यह प्रतियोगिता विभागीय शिक्षिकाओं डा. सरिता द्विवेदी, सरिता सिंह, रीमा सिंह, अलका श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments