Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 8 अक्टूबर को केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण करेंगी बृहस्पति कुंड का उद्घाटन

8 अक्टूबर को केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण करेंगी बृहस्पति कुंड का उद्घाटन

0

अयोध्या। 8 अक्टूबर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बृहस्पति कुंड का उद्घाटन करेंगी। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। दक्षिण भारतीय महापुरुषों की मूर्तियों से सजे इस कुंड का लोकार्पण अयोध्या के सांस्कृतिक वैभव को नई पहचान देने वाला माना जा रहा है। आयोजन को लेकर प्रशासन और स्थानीय समितियां तैयारियों में जुटी हैं। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आए मेहमानों को भी अयोध्या की संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी। अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अयोध्या को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि आने वाले मेहमानों के सामने एक सकारात्मक संदेश जाए।

इसी क्रम में टेढ़ी बाजार चौराहे के सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस चौराहे को व्यवस्थित करने और आकर्षक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बृहस्पति कुंड परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई है। छोटे-मोटे कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उद्घाटन से पूर्व सभी तैयारियां पूरी हो जाएं। अयोजन को लेकर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने बृहस्पति कुंड का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि आयोजन से पूर्व रामपथ के फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त बनाया जाएगा। रविवार से इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत रविवार को अतिक्रमण हटाने को कहा जाएगा। तथा सोमवार से अभियान चलाया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version