Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अशिक्षित व्यक्ति को समाज में उठानी पड़ती हैं दिक्कतें : विधायक त्रिभुवन...

अशिक्षित व्यक्ति को समाज में उठानी पड़ती हैं दिक्कतें : विधायक त्रिभुवन दत्त

0

आलापुर अंबेडकर नगर। विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि अशिक्षित व्यक्ति को समाज में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बिना शिक्षा सफलता हासिल करना संभव नहीं है। तकनीकी शिक्षा के लिए टैबलेट और लैपटॉप छात्रों के लिए सहायक सिद्ध होंगे।

वह शुक्रवार को विकासखंड जहागीरगंज के पंडित राम शब्द स्मृति महाविद्यालय, विशुनपुर वजदहां में आयोजित टैबलेट वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान महाविद्यालय के बीए और बीएससी के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए।

विधायक ने कहा कि शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास होता है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा को शेरनी का दूध बताया है, जिसे पीने वाला व्यक्ति ही आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार ओमकार मिश्र एडवोकेट ने किया।

इस मौके पर प्रबंधक हौसिला प्रसाद मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र यादव, निदेशक राहुलदत्त यशवर्धन, अजय गौतम एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version