Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा बूथ स्तर पर आयोजित करेगी विविध...

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा बूथ स्तर पर आयोजित करेगी विविध कार्यक्रम

0

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवारा कार्यक्रम के अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर को जिले भर में धूमधाम से मनाएगी। इस अवसर पर पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसकी तैयारी को लेकर सहादतगंज कार्यालय पर चर्चा की गई। महानगर तथा जिला ईकाई के सभी बूथों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की जाएगी। उनके जीवन मूल्यों और एकात्म मानववाद की विचारधारा को कार्यकर्ताओं व आमजन तक पहुंचाने के लिए गोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा।

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत जिले के सभी बूथों पर पौधारोपण होगा। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 पौधे लगाए जाएंगे और उनकी देखभाल के लिए पालक नियुक्त कर सूचीबद्ध किया जाएगा। अभियान पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देगा।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। वे गरीब, वंचित और शोषित समाज की आवाज थे। उनकी विचारधारा आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवारा के अंतर्गत बूथ स्तर तक होने वाले कार्यक्रम समाज के अंतिम पायदान तक सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करेंगे।

पौधरोपण अभियान के संयोजक कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू ने बताया कि बूथ स्तर के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। बैठक में सुनील तिवारी शास्त्री, बब्लू मिश्र, पवन चौरसिया, टिक्कू सिंह अभियान का संयोजन करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version