Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअपर जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में बीज की दुकानों की जॉच...

अपर जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में बीज की दुकानों की जॉच कर, संदिग्ध बीजों का लिया गया नमूना

जलालपुर अम्बेडकर नगर।  अपर जिला कृषि अधिकारी ने अभियान चला कर तहसील क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में कृषि बीज की दुकानों पर गेहूं तथा अन्य बीजों का सैंपलिंग किया । शनिवार को सहायक जिला कृषि अधिकारी रोहित साहू ने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ जलालपुर तहसील क्षेत्र के नगपुर बाजार स्थित संतोष कृषि बीज की दुकान पर गेहूं का नमूना लिया गया,इसके उपरांत जलालपुर नगर के रेडिएंट कॉलेज के बगल स्थित लाल बच्चन वर्मा के कृषि बीज की दुकान पर सरसों तथा गेहूं के बीज का नमूना लिया अपर जिला कृषि अधिकारी रोहित साहू ने बताया कि कई दुकानों पर गेहूं तथा सरसों के बीज का नमूना लिया गया है इसको प्रयोगशाला में भेजा जाएगा रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर अपर जिला कृषि अधिकारी के क्षेत्र में आमद से कृषि बीज दुकानों दारों में हड़कंप मच गया, सभी दुकानदार आनन फानन में अपनी-अपनी दुकान बंद कर  फरार हो गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments