Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी के निर्देशन में बाजार वाली ग्राम पंचायतों में चला विशेष स्वच्छता...

जिलाधिकारी के निर्देशन में बाजार वाली ग्राम पंचायतों में चला विशेष स्वच्छता अभियान


अम्बेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में रविवार को जनपद की समस्त बाजार वाली ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया। आगामी त्योहारों, विशेषकर माघ मेला, को ध्यान में रखते हुए यह अभियान व्यापक स्तर पर चलाया गया। अभियान के तहत बाजार वाली ग्राम पंचायतों के मुख्य मार्गों की सघन साफ-सफाई कराई गई। बाजार क्षेत्रों में जमा कूड़ा-कचरा हटाया गया, नालियों एवं खुले नालों व खड़ंजों की सफाई कर जलनिकासी को दुरुस्त किया गया। इसके साथ ही शासकीय भवनों के परिसरों की स्वच्छता सुनिश्चित की गई। सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई-छंटाई कर आवागमन को सुगम बनाया गया। स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों की टीमों का गठन कर सुनियोजित ढंग से साफ-सफाई कार्य कराया गया। अभियान के अनुश्रवण के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर साफ-सफाई कार्यों का निरीक्षण किया और स्थलीय सत्यापन किया। अभियान की प्रगति से संबंधित फोटोग्राफ भी संबंधित ग्रुप में साझा किए गए। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) द्वारा अपने-अपने विकास खंडों की बाजार वाली ग्राम पंचायतों में अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। इस अभियान के माध्यम से जनपद में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता अभियान को नियमित रूप से जारी रखा जाए तथा जनसामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए, जिससे स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments