Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी वाले दिन चाचा ने आत्महत्या कर दी जान

शादी वाले दिन चाचा ने आत्महत्या कर दी जान


भीटी अंबेडकर नगर। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी के ही दिन चाचा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेजवा दिया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अढनपुर में 50 वर्षीय राधेश्याम निषाद का शव घर के पीछे आम के पेड़ से लटकता पाया गया। घटना की सूचना पर पहुंची भीटी पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि रविवार को मृतक की भतीजी की शादी थी। एक दिन पूर्व शनिवार को उसके घर पर मेहंदी वा हल्दी का कार्यक्रम था। कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरान्त सब सोने चले गए। रविवार की सुबह राधेश्याम का शव आम के पेड़ पर रस्सी से लटकता पाया गया। घटना के बाद परिवार वालों का रोरोकर बुरा हाल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments