Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगेंहू के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव , जॉच में...

गेंहू के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव , जॉच में जुटी पुलिस


आलापुर अंबेडकर नगर। आलापुर थाना अंतर्गत बहरामपुर व मसेना मिर्जापुर गांव के निकट स्थित नाले के बगल गेंहू के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली क्षेत्र में सनसनी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार गेहूं की कटाई के लिए जा रहे मजदूरों ने शव देखा। शव पाए जाने की सूचना पर स्थानीय गांव के बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना पाकर आलापुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह मौके पर पहुंचे और शिनाख्त करने में जुट गए। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव दो दिन पुराना है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार शव को कही से लाकर यहां फेंका गया है।क्योंकि खेत की कटाई दो दिन पूर्व हुई थी, कटाई के दौरान वहा पर कुछ नहीं था।
इस विषय में आलापुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments