Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो बाइकों की सीधी टक्कर में चाचा भतीजे की मौत

दो बाइकों की सीधी टक्कर में चाचा भतीजे की मौत


जलालपुर अम्बेडकर नगर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट सेहरी गांव के निकट दो बाइकों की आमने-सामने  भिड़ंत हो गयी । जिसमे चाचा भतीजे की मौत होने के पश्चात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

    घटना जैतपुर थाना क्षेत्र की है। थानाक्षेत्र के गांव महमदपुर ओद्दरपुर निवासी अतुल सिंह(25) तथा  सुलेमापुर निवासी सुनील तथा घनश्याम की आमने-सामने मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अतुल को ग्रामीणों द्वारा इलाज हेतु जलालपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजब बनी हुई है। वहीं  पुलिस ने सुनील तथा घनश्याम को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। सुनील तथा घनश्याम आपस में चाचा भतीजे थे। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया। अभी किसी के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments