Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्थापना दिवस पर यूको बैंक के अधिकारियों ने अयोजित किया रक्तदान शिविर...

स्थापना दिवस पर यूको बैंक के अधिकारियों ने अयोजित किया रक्तदान शिविर व वृक्षारोपण कार्यक्रम


◆ एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों का किया अंचल प्रमुख मिलन दूबे ने किया स्वागत


अयोध्या। यूको बैंक ने 82 वें स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर व वृक्षारोपण का अयोजन किया। वाल्मीकि महर्षि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली से अयोध्या आई पहली फ्लाइट के यात्रियों का स्वागत यूको बैंक की अंचल प्रमुख मिलन दूबे ने सभी यात्रियों को उपहार, अंगवस्त्र , स्मृति चिन्ह व बुके देकर स्वागत सम्मान किया। स्वागत कार्यक्रम में बैंक की सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान मिलन दुबे अंचल प्रमुख ने बताया कि आज बैंक का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। बैंक की पूरी टीम एयरपोर्ट पर पहुंचकर दिल्ली से अयोध्या आने वाले 177 यात्रियों को उपहार व मिष्ठान देकर स्वागत किया है। यात्रियों के बीच केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर स्थापना दिवस मनाया।

देवकली स्थित अंचल कार्यालय यूको बैंक में ग्राहकों के साथ केक काट कर व ग्राहकों उपहार देकर स्थापना दिवस मनाया गया। दो बच्चों को राष्ट्रभाषा में उन्नति पाने पर बैंक की तरफ से 5000 का चेक व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नीरज सचान, रजनीश त्रिपाठी, विक्रांत त्यागी सहित बैंक के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments