Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में दो घायल

सड़क दुर्घटना में दो घायल

जलालपुर अंबेडकर नगर। दो बाइको के आपसी टक्कर में जहाँ दोनो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए वही पीछे से पहुंची तीसरी बाइक भी भिड़ गया और मामूली रूप से चोटहिल हो गया।दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष ने हमराह सिपाहियों और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को एंबुलेंस से नगपुर अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त तीनो मोटरसाइकिल को थाना लाई।दुर्घटना मालीपुर जलालपुर मुख्य मार्ग स्थित अतरौरा गांव के समीप शनिवार को दोपहर बाद  घटित हुई। शाम को अंगद कुमार निवासी बिदुर थाना बसखारी से मालीपुर की तरफ जा रहा था। सम्मनपुर थाना के सरदीलपुर गांव निवासी अंकित मालीपुर की तरफ से जा रहा था। अतरौरा गांव के समीप दोनो बाइको की आमने सामने भिड़ंत हो गई।इसी बीच मालीपुर की तरफ से जा रहे तीसरे बाइक वाले भी दुर्घटना ग्रस्त बाइक में भिड़ गए।दोनो युवको को गंभीर चोटे आयी। तीसरी बाइक वाला कही निमंत्रण मे जा रहा था जिसके बारे में पता नहीं चल पाया। पुलिस ने दोनो गंभीर रूप से घायल युवकों को नगपुर अस्पताल भेजा। प्रभारी थानाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि दोनो घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।तीन मोटरसाइकिल थाना पर लाया गया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments