Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर विभिन्न मामलों में वांक्षित दो वारंटी गिरफ्तार

विभिन्न मामलों में वांक्षित दो वारंटी गिरफ्तार

0

अम्बेडकर नगर। कटका थाना पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर जिले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव व क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कटका अवधेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार फौजदारी के मामले में वांछित अनिरुद्ध उर्फ आलोक पुत्र दयाराम निवासी ग्राम दुल्हुपुर बिलारी थाना कटका को गिरफ्तार किया गया। वहीं भरण-पोषण वाद के मामले में वांछित रामप्रताप यादव पुत्र रामनिहोर निवासी ग्राम चितईपट्टी दुल्हुपुर थाना कटका को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सीताराम, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण यादव व हेड कांस्टेबल नीलेश कुमार शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version