Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पुलिस ने बाजारों में किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की...

पुलिस ने बाजारों में किया पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच

0

अम्बेडकर नगर। जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के भीड़भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच भी की गई। पुलिसकर्मियों ने लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

पैदल गश्त के दौरान यातायात नियमों के पालन पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह की गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version