Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एलआईसी के पूर्व विकास अधिकारी ए.पी. वर्मा का आकस्मिक निधन

एलआईसी के पूर्व विकास अधिकारी ए.पी. वर्मा का आकस्मिक निधन

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर व अकबरपुर क्षेत्र में भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके ए.पी. वर्मा का शुक्रवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उन्हें जानने वालों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

File Photo

बताया जाता है कि ए.पी. वर्मा बेहद सीधे-साधे और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। वह अयोध्या जनपद के थाना रौनाही क्षेत्र के बरवां गांव के निवासी थे। उनकी उम्र लगभग 66 वर्ष थी। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे और वर्तमान में अपने गांव के ग्राम प्रधान के रूप में कार्य कर रहे थे।

परिवारिक जानकारी के अनुसार उनके पुत्र बाराबंकी में भारतीय जीवन बीमा निगम में विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। ए.पी. वर्मा के निधन की खबर सुनकर क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में प्रमोद उपाध्याय, अवधेश सिंह, आसाराम वर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे। सभी ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version