Thursday, July 30, 2026
HomeUncategorizedसड़क दुर्घटना में महिला सहित दो घायल

सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो घायल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। दो बाइकों के आपसी टक्कर मे जहां एक महिला को गंभीर चोटे आई वही एक व्यक्ति भी चोटिल हो गया।सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया।

घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुर कर्बला बाजार के निकट डायनेमिक स्कूल के पास घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कासिमपुर कर्बला गांव निवासी सुखदेव अपने परिचित से मिलकर घर वापस जा रहा था तभी बसखारी रोड की तरफ से जलालपुर की तरफ तेज रफ्तार से आ रहे बुलेट सवार युवकों ने सीडी डीलक्स पर सवार सुखदेव को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गए जिसके बाइक सवार युवक गिर कर चोटिल हो गया। यही नहीं उसी बुलेट सवार युवकों ने सामने से आ रही बाइक सवार महिला पुरुष को भी टक्कर मार दिया।।जिसमे महिला को गंभीर चोटे आई।  जिससे वह भी गिर गई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। बाइको की भिड़ंत से जब तक लोग समझ कर पहुंच पाते तब तक बुलेट सवार युवक अपनी बुलेट लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंचे जलालपुर पुलिस और चोटिल परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले गए जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

 इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह बताया कि घटना में घायल लोगों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है सभी खतरे से बाहर जिनका इलाज चल रहा है अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments