Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर2.50 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

2.50 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जनपद में अपराध एवं अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जलालपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे के सुरहुरपुर रोड स्थित चौबै का पूरा के पास से दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार करते हुए करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य की 282 बोतल (लगभग 211 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक टोयोटा रूमियन कार, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा ₹1,240 नकद भी कब्जे में लिया है।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराधियों एवं अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के निर्देशन में थाना जलालपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। 30 जुलाई 2026 को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पता चला कि बरामद शराब केवल चंडीगढ़ राज्य में बिक्री के लिए अधिकृत थी। आरोपी इसे अवैध रूप से चंडीगढ़ से बिहार ले जाकर अधिक मुनाफा कमाने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार (37 वर्ष) निवासी रामदरबार, चंडीगढ़ (अस्थायी पता हिसार, हरियाणा) तथा विकास कुमार सिंह (38 वर्ष) निवासी रामदरबार, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। बरामद शराब में मैजिक मोमेंट्स की 72 बोतल, रॉयल स्टैग की 84 बोतल तथा ऑल सीजन्स की 126 बोतल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना जलालपुर में मु0अ0सं0 242/2026 के धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल मेराजुल हसन तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments