आलापुर, अंबेडकर नगर। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के देवरिया बाजार में मंगलवार को मोटरसाइकिल और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में पूरनपुर निवासी सूरज सिंह (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। वह सुपर स्प्लेंडर बाइक से जा रहा था, तभी समडीह मोड़ के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार मुन्नीलाल (60) निवासी कड़सड़ा से टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों घायल हो गए। बाजारवासियों ने घायल सूरज को श्री गंगा जी अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 टीम व थाने के सिपाही मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचित किया। दोनों पक्षों से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।