Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई, साइबर ठगी से संबंधित धनराशि पीड़ितों को...

साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई, साइबर ठगी से संबंधित धनराशि पीड़ितों को कराई गई वापस

0

अम्बेडकर नगर। जनपद के तीन अलग-अलग लोगों के खातों से साइबर ठगों द्वारा ठगे गए 42,200 की राशि को साइबर क्राइम थाना की सक्रियता से वापस कराया गया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी टांडा के मार्गदर्शन में साइबर थाना टीम ने यह उल्लेखनीय कार्यवाही की। साइबर थाना पर दर्ज शिकायतों में बताया गया कि पीड़ितों प्रदीप कुमार मिश्रा,सर्वेश शर्मा, विशेष कुमार तिवारी के साथ ऑनलाइन ठगी कर उनके खातों से क्रमशः 20,000, 10,000 और 12,200 की धनराशि धोखे से निकाल ली गई थी।

तीनों पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि को संबंधित बेनिफिशियरी खातों में होल्ड कराया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत पीड़ितों के खातों में पूर्ण धनराशि सुरक्षित वापस कराई गई।

धनराशि वापस पाकर तीनों पीड़ितों और उनके परिजनों ने साइबर थाना टीम का आभार जताया और पुलिस की तत्परता की सराहना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version