Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामार्च में आयोजित होगा मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का दो दिवसीय प्रंतीय अविधवेशन

मार्च में आयोजित होगा मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का दो दिवसीय प्रंतीय अविधवेशन


अयोध्या। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ सर्कल ऑफसेज अयोध्या के प्रांतीय अध्यक्ष पवन कुमार गौतम व मंत्री अमित यादव अन्य पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। सहादतगंज हनुमानगढ़ी पर दर्शन करने के बाद मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन सर्कल आफसेज अयोध्या के जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, मंत्री संजय कुमार, क्षेत्रीय मंत्री सत्येंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता ने उनका माला पहना कर स्वागत किया।

पवन कुमार गौतम ने बताया कि हम लोग प्रांतीय कार्यकारिणी अधिवेशन का 2 वर्ष पूर्ण हो गया है। अयोध्या विश्व विख्यात नगरी है। हम लोग चाहते है पूरे प्रदेश लोग अयोध्या आये। इसलिए हम लोग अपना प्रांतीय अधिवेशन यहाँ करना चाहते है। इसलिए हम लोग यहां पर आए हैं। सारी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं कि कैसे कार्यक्रम को कराएंगे।

 अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन होगा। हम सभी का प्रयास यह है कि मार्च के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में अधिवेशन पूर्ण हो जाए। पूरे प्रदेश से कार्यकारिणी  सभी लोग भाग लेंगे। प्रांतीय अधिवेशन दो दिवसीय होगा। रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे के बाद वापस आएंगे।

इस अवसर पर मंत्री संजय कुमार, आनंद प्रकाश गुप्ता, दिनेश कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments