Tuesday, July 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि, भाजपा ने बूथों पर...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि, भाजपा ने बूथों पर किया पौधरोपण


अंबेडकर नगर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सोमवार को भाजपा द्वारा जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला मंत्री विनय पाण्डेय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भी डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक था। उन्होंने भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता को सर्वोपरि रखा। उनका संदेश “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” आज भी राष्ट्रभक्तों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना कर डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित आधारित राजनीति की मजबूत नींव रखी, जिसे भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय, विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमाशंकर सिंह, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, आनंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राणा रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ. रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह ‘मोनू’, सुमन पाण्डेय, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments