Monday, June 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तीन दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों...

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तीन दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों पर प्रतिबंध


अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-की लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 8 जून से 10 जून तक प्रतिदिन सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर विभिन्न मार्गों पर प्रतिबंध रहेगा तथा डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी।

पुलिस के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों की सुविधा और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए अकबरपुर और टांडा क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।

डायवर्जन व्यवस्था के तहत आजमगढ़ व बसखारी की ओर से अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को न्यौतारिया बाईपास से गोहन्ना चौराहा, पहितीपुर श्रवण क्षेत्र होते हुए अन्नावा मार्ग से भेजा जाएगा। अयोध्या से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे। वहीं बस्ती व टांडा की ओर से अकबरपुर आने वाले भारी वाहनों को कटरिया याकूबपुर से बाईपास मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

अकबरपुर नगर क्षेत्र में मालीपुर रोड बाईपास, जलालपुर रोड बाईपास, बसखारी रोड स्थित न्यौतारिया बाईपास, टांडा रोड स्थित कटरिया याकूबपुर बाईपास, भिखारीपुर मोड़, फायर सर्विस तिराहा, गोहन्ना चौराहा तथा अन्नावा तिराहा से डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।

उधर टांडा क्षेत्र में अकबरपुर से टांडा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को धरमनगर पुल से एनएच-233 पर डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा कश्मिरिया, चिन्तौरा और धुरहिया मार्गों से हल्के एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments