Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआज पूरे विश्व में होती है भारत की चर्चा–नरेन्द्र सिंह तोमर

आज पूरे विश्व में होती है भारत की चर्चा–नरेन्द्र सिंह तोमर

जलालपुर अंबेडकर नगर। भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश में विकास की गंगा को बहाने का कार्य किया है। जिसका लाभ सभी लोगों तक पहुंचा है। उक्त बातें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के सुरहुरपुर निकट रुकुनपुर गांव में प्रवास के दौरान कहीं । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के विकास के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाई है जिसका लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। सरकार ने किसानों के हितों के लिए तमाम योजनाएं चलाई है। सरकार ने सड़क, बिजली ,पानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है इतना ही नहीं महिलाओं को फ्री में गैस सिलेंडर भी वितरित किया है जो एक बहुत बड़ा सरकार का कदम रहा है। इतना ही नहीं भाजपा सरकार के आने से देश की अर्थव्यवस्था भी सुधरी है। आज पूरे विश्व में भारत की चर्चा होती है अभी तक भारत का अन्य देशों में कोई बहुत भूमिका नहीं होती थी लेकिन आज के समय में भारत विश्व गुरु बन कर उभर रहा है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, सुभाष राय, रजनीश सिंह, विजय प्रताप सिंह, अवधेश द्विवेदी, मोनू सिंह, रामकिशोर राजभर समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments