Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष-मंत्री पद पर त्रिकोणीय मुकाबला तय

बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष-मंत्री पद पर त्रिकोणीय मुकाबला तय

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होते ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई। अध्यक्ष और मंत्री पद पर तीन-तीन प्रत्याशियों के मैदान में रहने से दोनों प्रमुख पदों पर त्रिकोणीय मुकाबला तय हो गया है। वहीं, अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के चलते उनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।

चुनाव अधिकारी राम आश्रय ने बताया कि नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र बहादुर सिंह, शिवधारी यादव और शैलेंद्र नाथ द्विवेदी के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। मंत्री पद के लिए जगदीश चंद्र यादव, मुलायम सिंह यादव और शिव पूजन चुनाव मैदान में हैं। दोनों महत्वपूर्ण पदों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

उपाध्यक्ष पद पर पंकज मिश्रा और राम आसरे, संयुक्त मंत्री पद पर चंद्र विजय राव, कोषाध्यक्ष पद पर यशोदानंदन मिश्र तथा ऑडिटर पद पर आसाराम यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय है।

चुनाव अधिकारी के अनुसार बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आगामी 11 सितंबर को कराया जाएगा। चुनाव में बार एसोसिएशन के कुल 133 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version