◆ जेरुवा, जलालपुर माफी और चांदपुर में अलग-अलग संपर्क मार्गों का निर्माण पूरा
अयोध्या। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने की दिशा में तीन ग्राम पंचायतों में इंटरलॉकिंग सड़कें तैयार कराई गई हैं। विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने जेरुवा, जलालपुर माफी और चांदपुर पहुंचकर इन सड़कों का उद्घाटन किया। नए रास्तों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।
विधायक ने जेरुवा में पंचायत भवन से हरिराम कोरी के आवास तक बने मार्ग का उद्घाटन किया। जलालपुर माफी में ज्ञानमती विद्यालय से राहेट तक तैयार सड़क का लोकार्पण किया। इसी क्रम में चांदपुर में राममिलन निषाद की दुकान से बाबूलाल निषाद के घर तक बनी इंटरलॉकिंग सड़क भी जनता को समर्पित की गई।
तीनों गांवों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के साधनों को मजबूत करना विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। सड़कें बेहतर होने से लोगों को अपने दैनिक कार्यों, बच्चों को विद्यालय आने-जाने और अन्य आवश्यक गतिविधियों में सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जरूरतों के मुताबिक विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। गांवों में बुनियादी सुविधाओं का दायरा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान बीकापुर मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, मोनू पांडेय, गौरव पांडेय, शिवमंगल निषाद, संतोष निषाद, रामतीरथ निषाद, रामदास पासी, दीनानाथ पासी, रामसजीवन कोरी और राममिलन कोरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।