Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानीट की परीक्षा में सफल हुए हैलो डाक्टर कोचिंग इस्ट्रीट्यूट के तीन...

नीट की परीक्षा में सफल हुए हैलो डाक्टर कोचिंग इस्ट्रीट्यूट के तीन स्टूडेंट

अयोध्या। नीट की परीक्षा में इस बार भी हैलो डाक्टर कोचिंग के विद्यार्थियों को सफलता हाथ लगी है। कोचिंग से तीन स्टूडेंट का सेलेक्शन हुआ है। जिसमें कोचिंग की मेघना वारयानी ने 720 में 652 अंक प्राप्त करके सफलता हासिल की है। हैलो डाक्टर कोचिंग के एके सिंह ने बताया कि हैलो डाक्टर कोचिंग इंस्टीट्यूट की पहचान प्रमाणिक रिजल्ट है। अच्छे अध्यापकों की टीम सफलता का परिचायक है।
उन्होने बताया कि अपने लक्ष्य को निर्धारित करके एक प्लान्ड तरीके से अगर मेहनत की जाय तो सफलता अवश्य हाथ लगती है। हमें निरंतर खुद की समीक्षा करते रहनी चाहिए। असफल होने के कारण व आपकी कमियां एक अनुभवी व्यक्ति ही बता सकता है। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि कड़े परिश्रम के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती है। क्योंकि परिश्रम के साथ सही पथ का चुनाव विद्यार्थी नहीं कर पाता है। इससे वह गलत राह में भटकता चला जाता है। सही मार्गदर्शन व परिश्रम सफल होने का सबसे बड़ा मंत्र है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments