Monday, August 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादुर्घटनाओं में तीन गंभीर जिला रेफर

दुर्घटनाओं में तीन गंभीर जिला रेफर

बीकापुर, अयोध्या। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक अज्ञात युवक सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पहली सड़क दुर्घटना मंगलवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी रामपुर भगन तिराहा के पास प्रयागराज हाईवे पर हुई। अज्ञात वाहन के चपेट में आने से साइकिल सवार बाबूलाल निषाद 50 वर्ष निवासी जलालपुर माफी घायल हो गए। जबकि दूसरी सड़क दुर्घटना बुधवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट मिल्कीपुर मार्ग पर धमसा माता देवी स्थल के सामने हुई। बताया गया कि दो बाइकों के आमने-सामने आपस में टकराने से एक बाइक पर सवार राम बहोर 60 वर्ष निवासी लौधरे बाबा बाजार घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक का चालक 25 वर्षीय अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम पता मालूम नहीं पड़ सका। चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने बताया कि हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments