Tuesday, June 16, 2026
HomeNewsराम मंदिर चढावा प्रकरण में केस दर्ज करने के लिए दी गई...

राम मंदिर चढावा प्रकरण में केस दर्ज करने के लिए दी गई तीन तहरीर


◆ नही दर्ज हुआ कोई केस, एसआईटी जांच का हवाला


अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराने की मांग को लेकर मंगलवार को थाना रामजन्मभूमि में तीन तहरीर दी गई। धर्मसेना भारत के प्रमुख संतोष दुबे, कांग्रेस नेता शरद शुक्ला तथा करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह ने तहरीर देकर केस दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

संतोष दूबे द्वारा दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि दानपात्रों में जमा धनराशि और बहुमूल्य वस्तुओं के संरक्षण एवं प्रबंधन में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। प्रार्थना पत्र में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बंसल, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा, गोपाल राव तथा रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू पर आरोप लगाया गया है कि कर्मचारियों से सांठगांठ कर दानपात्रों से प्राप्त धनराशि, सोने-चांदी के आभूषणों और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं का गबन किया गया है। प्रार्थना पत्र में दावा किया गया है कि यह राशि 200 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है तथा लेखा अभिलेखों में भी हेराफेरी की गई है।

शरद शुक्ला व अभिनव सिंह ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले में एसओ रामजन्मभूमि ने बताया कि तीन तहरीर मिली है कोई केस दर्ज नही किया गया है मामले में एसआईटी जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments