Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडायट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

डायट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

अम्बेडकर नगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आलापुर में चल रहे गणित किट के प्रभावी प्रयोग हेतु प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण  का समापन प्रशिक्षण प्रभारी वीना चौधरी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर किया  गया। प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया । प्रशिक्षण प्रभारी ने कहा कि गणित ऐसा विषय है जो पूर्ण रूप से हमारे दिनचर्या में सम्मिलित है बच्चों में गणित की संक्रियाओं की अवधारणा की स्पष्टता अति आवश्यक है और यह गणित किट के माध्यम से बहुत आसानी से किया जा सकता है शिक्षकों का यह दायित्व है कि वह इस गणित किट का प्रयोग रोचक ढंग से करें। प्रस्तुतिकरण के दौरान प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों ने बताया कि गणित किट  के अंदर सभी सामग्रियों का प्रयोग विभिन्न तरीकों से कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी का अभाव था और एक स्पष्टता के साथ हम इन सामग्रियों का उपयोग कर बच्चों को गणित की संक्रियाओं के विषय में अवगत कराएंगे । सैयद मामून संगीता कनौजिया एवं डॉ0 अमरेंद्र गौतम ने संदर्भदाता के रूप में तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर डायट के प्रवक्ता शुचि राय ,वीरेंद्र कुमार वर्मा, राकेश कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments