Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएयरपोर्ट पर तीन दिवसीय तनाव प्रबंधन एवं ध्यान कार्यशाला की हुई शुरूआत

एयरपोर्ट पर तीन दिवसीय तनाव प्रबंधन एवं ध्यान कार्यशाला की हुई शुरूआत


अयोध्या। कल्याणमयी अयोध्या एवं हार्टफुलनेस अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम में तीन दिवसीय “तनाव प्रबंधन एवं ध्यान कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एयरपोर्ट कर्मचारियों, महिला कार्मिकों एवं विभिन्न हितधारक संस्थाओं से जुड़े लोगों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और तनावमुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देना रहा।

कल्याणमयी, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की महिला कर्मचारियों एवं कर्मचारियों की पत्नियों का संगठन है, जो देशभर के विभिन्न हवाई अड्डों पर स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक कल्याण गतिविधियों का आयोजन करता रहा है। इसी क्रम में अयोध्या एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य एवं पोषण सत्र, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, महिला यात्रियों के साथ संवाद कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान और विधिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा चुके हैं।

कार्यशाला के दौरान हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षकों द्वारा निर्देशित ध्यान सत्र, तनाव प्रबंधन तकनीकें, विश्राम अभ्यास और संवादात्मक चर्चाएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों को ध्यान और माइंडफुलनेस को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि ध्यान एवं सकारात्मक सोच से मानसिक शांति, एकाग्रता और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है तथा व्यक्ति आधुनिक जीवन की चुनौतियों और तनाव का बेहतर तरीके से सामना कर सकता है।

कार्यक्रम का संचालन हार्टफुलनेस के अनुभवी प्रशिक्षक सी.पी. त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह, कल्याणमयी अयोध्या की अध्यक्षा नम्रता सिंह, हार्टफुलनेस सदस्य धीरेंद्र श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव, राधा बाजपेयी, कल्याणमयी सदस्य सुषमा सिंह, कमलपारू, प्रीति सिंह एवं नम्रता दुबे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में एयरलाइंस, “मे आई हेल्प यू”, हाउसकीपिंग एवं अन्य हितधारक संस्थाओं की महिला कर्मचारियों ने भी सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments