Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागृहस्वामी को गोली मारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

गृहस्वामी को गोली मारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार


◆ 19/20 की रात थाना पूराकलंदर क्षेत्र की घटना


अयोध्या। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के खरगपुर मानापुर में गृहस्वामी को गोली मारने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना 19/20 फरवरी रात की है। घर में चोरी के इरादे से घर में घुस रहे बदमाशों द्वारा मकान मालिक संतोष वर्मा के जागने पर उन्हें गोली मार दी गई थी। गोली मकान मालिक के जांघ में लगी। जिनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

      एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि संतोष वर्मा के घर पर तीन अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया। चोरो द्वारा घर के छत के गेट का ताला तोड़ते समय गृह स्वामी के जाग गए। उनके द्वारा पीछा करने कर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। विवेचना के दौरान बनवारी पुत्र शिवतेज कुमार नि0 ग्राम गौहनिया सलोनी थाना पूराकलन्दर, मुरारी पुत्र शिवतेज कुमार नि0 ग्राम गौहनिया थाना पूराकलन्दर, विश्राम पुत्र घिसियावन नि0 मजरुद्दीनपुर खजुराहट की घटना में संलिप्ता पाई गई। जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा एक जिंदा तथा एक खोखा व नकब लगाने के सामान बरामद किए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments