Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या वाहन चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद

वाहन चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद

0

अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 7 अगस्त को दर्ज वाहन चोरी के मामले और 20 सितंबर को दर्ज दूसरे मामले की जांच के दौरान आरोपियों की पहचान की गई। मंगलवार देर रात करीब 12:55 बजे पुलिस टीम ने देवकाली बाईपास से साकेतपुरी की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर करीब 200 मीटर आगे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज कुमार निषाद (36) निवासी गयासपुर, थाना तारुन, रवि दुबे (29) निवासी सोनवरसा, थाना महाराजगंज और आशुतोष उर्फ बब्बू (34) निवासी अमौनी, थाना महाराजगंज के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक एचएफ डीलक्स और एक अपाचे टीवीएस आरटीआर 180 मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों मोटरसाइकिलें कोतवाली नगर में दर्ज अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों से संबंधित बताई गई हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ अयोध्या के विभिन्न थानों में चोरी, वाहन चोरी, बरामदगी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version