Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहिला से छेड़खानी फिर पुलिस से मारपीट करने वाले तीन आरोपी अरेस्ट

महिला से छेड़खानी फिर पुलिस से मारपीट करने वाले तीन आरोपी अरेस्ट

अयोध्या। पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र हैदरगंज के एक गांव की युवती ने गांव के एक युवक पर छेडखानी का आरोप लगाया था। जिसमें छेडखानी, गाली गालौच की धाराओं में संदीप पुत्र राम किशन व अरविंद पुत्र राजमणि के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गुरूवार को पुलिस टीम जब जांच के लिए पहुंची तो आरोपियों द्वारा पुलिस टीम से दुर्व्यवहार किया गया। जिस पर उपनिरीक्षक संदीप सिंह की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों संदीप पुत्र रामकिशन, अरविन्द पुत्र राजमणि, रामकिशन पुत्र स्व0 जगरुप को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments